India vs South Africa 2nd ODI, Rinku Singh Debut: भारतीय टीम ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। भारतीय गेंदबाजों ने खासतौर से शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं डेब्यूटेंट साईं सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। पर दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर है तो एक अच्छी खबर भी हो सकती है।
रिंकू का डेब्यू पक्का!
पहले एकदिवसीय में अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर अब वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं तो। वहीं रिंकू सिंह का डेब्यू इस मुकाबले में तय माना जा सकता है। क्योंकि अय्यर ने टेस्ट सीरीज से पहले आराम लिया है और ऐसे में केएल राहुल रिंकू को प्लेइंग 11 में खिला सकते हैं। वहीं नंबर 3 पर संजू सैमसन या तिलक वर्मा का प्रमोशन हो सकता है। हालांकि, रजत पाटीदार भी एक विकल्प हैं लेकिन रिंकू सिंह टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं तो वह इस मामले में उनसे आगे रह सकते हैं। जबकि पाटीदार के लिए इंटरनेशनल डेब्यू बाकी है।
भारत के इस सीरीज के लिए वनडे कप्तान केएल राहुल ने पहले मैच से पूर्व ही बयान दे दिया था कि रिंकू सिंह को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। उनके अलावा इस मुकाबले में टीम के अंदर शायद कोई बदलाव नहीं होंगे। युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी में आकाशदीप को डेब्यू का इंतजार करना पड़ सकता है। अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान पेस बैट्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। अफ्रीका की टीम के ऊपर सीरीज बचाने का प्रेशर होगा। यहां जीत टीम इंडिया को 2-0 की अजेय बढ़त दिला सकती है।
भारत की संभावित Playing 11
रुतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: कब होगा आईपीएल 17 का आगाज, सामने आई तारीख! फाइनल मैच को लेकर भी आई रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी, RCB ने खरीदा! ऑक्शन से एक दिन पहले मची हलचल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines