IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से भिड़ना है. दौरे का आगाज प्रोटियाज टीम पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी इसके बाद तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है. इस मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले टेस्ट की टाइमिंग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
पहले टेस्ट की टाइमिंग में होगा बदलाव
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के समय में थोड़ा बहुत चेंज देखने को मिल सकता है. मैच की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी और पहला सेशन दो घंटे चलेगा.
पहले सेशन के बाद ही लंच की जगह टी-ब्रेक लिया जाएगा, जो 20 मिनट का होगा. इसके बाद दूसरे सेशन का आगाज 11 बजकर 20 मिनट पर होगा, जिसका खेल दो घंटे चलेगा. दूसरे सेशन के बाद लंच ब्रेक लिया जाएगा, जो 40 मिनट तक चलेगा. तीसरे सेशन का खेल 2 बजे से शुरू होगा और दिन का खेल 4 बजे खत्म होगा.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम
ऐसा होगा सीरीज का शेड्यूल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी, जिसकी अगुवाई ईडन गार्डन्स का मैदान करेगा. दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जाना है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होनी है. टेस्ट के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी.
एकदिवसीय सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होना है और पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा. दूसरा मैच की मेजबानी रायपुर करेगा, जो 3 दिसंबर को होना है. सीरीज का आखिरी वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाना है. टी-20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होनी है, जिसका आखिरी मैच 19 दिसंबर को खेला जाना है.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines