IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी इंजरी से वापस आ रहे हैं. वहीं 1 सुपरस्टार खिलाड़ी आराम के बाद कमबैक कर रहा है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि वो सभी मैदान पर उतरे और उन्हें पूरा गेम टाइम मिले. जिससे वो बड़े इंवेंट की तैयारी कर सकें. ऐसे समय में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या पहले टी20 मुकाबले में बारिश का साया मंडरा रहा है या नहीं?
क्या बारिश करेगा मैच का मजा किरकिरा?
पहला टी20 मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है. इस मुकाबले में बारिश को बिल्कुल भी खलल नहीं पड़ेगा. 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है. वहीं हवा 9 kmph की रहने वाली है. हालांकि इस मुकाबले के दौरान वहां आसमान में बादल साफ रहने वाला है. वनडे मैचों की तरह इस फॉर्मेट में भी टॉस बहुत ही अहम होने वाला है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी. जिससे जब मैदान पर ज्यादा ओस हो, तो गेंदबाजी न करना पड़े.
ये टी20 मैच शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की गेंदबाजी के दौरान ओस रहेगा, लेकिन बाद में गेंदबाजी करने के दौरान ओस बहुत ज्यादा हो जाता है. ऐसे में खासकर स्पिनरों के लिए गेंदबाजी करना बहुत ज्यादा अहम होता है. ओस के प्रभाव के कारण ही टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं. जिसमें फिलहाल तीसरे पेसर हार्दिक पांड्या भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें पहला टी20 मुकाबला? सूर्यकुमार यादव पर टिकी हैं नजरें
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई 5 बड़ी बातें, प्लेइंग 11 को लेकर हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
49 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines