IND vs PAK Asia Cup 2023 Reserve Day: क्रिकेट संभावनाओं का खेल है और यही संभावनाएं टूर्नामेंट पर बड़ा असर डालती हैं। भारत- पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हो चुकी हैं। एशिया कप 2023 के तहत सुपर-4 मुकाबले में दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। ये मैच दोपहर 3 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें कि पिछले मैच का रोमांच बारिश के चलते बिगड़ गया था। ऐसे में इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कोलंबो के मौसम की बात की जाए तो यहां शनिवार को श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच मुकाबला पूरा हुआ। हालांकि रविवार को बारिश की संभावना दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर फोर एशिया कप मैच में बारिश की लगभग 90 प्रतिशत संभावना है। दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात में 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। जबकि 11 सितंबर को भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये कि अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश हुई और मैच पूरा नहीं हो पाया तो क्या होगा?
दोनों टीमों को मिलेंगे एक-एक पॉइंट
अगर ये मैच एक बार फिर पूरा नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को एक बार फिर 1-1 पॉइंट मिल जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान को थोड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि बांग्लादेश पर जीत के बाद उसके पास पहले ही 2 अंक और 1.051 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। ऐसे में उसके पास 3 अंक हो जाएंगे। जबकि भारतीय टीम को 1 अंक से ही संतोष करना होगा।
हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान-भारत की चुनौती कम नहीं होगी। टीम इंडिया को 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर एक भी मैच में टीम इंडिया को हार मिली तो उसके फाइनल में पहुंचने के चांस बिगड़ सकते हैं।
दोनों टीमों के पास 5 अंक हासिल करने का मौका
दूसरी ओर पाकिस्तान की चुनौती भी कम नहीं होगी। उसका आखिरी मुकाबला श्रीलंका से 14 सितंबर को होगा। उसमें उसे जीत दर्ज करनी होगी। इसी तरह यदि भारत पाकिस्तान के खिलाफ 1 अंक अर्जित कर लेती है और श्रीलंका, बांग्लादेश के खिलाफ अगले दोनों मैचों में जीत जाती है तो उसके पास कुल 5 अंक हो जाएंगे। जबकि पाकिस्तान के पास भी श्रीलंका के साथ जीत के बाद 5 अंक होंगे। ऐसे में फाइनल में पहुंचने का समीकरण दोनों टीमों के पास चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि ये मैच पूरा हो पाता है या नहीं।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
22 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines