हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को होगा घमासान, भारत में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला

India vs Pakistan, T20 World Cup 2024 Match Timing: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में महामुकाबला होगा। इस मैच के समय को लेकर भी फैंस के लिए अपडेट आया है।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup 2024 Match Timing New York (Image- X, ICC)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2024 Match Timing: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें होंगी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर। यह महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा है। भारत के और यूएसए व वेस्टइंडीज के समय में काफी अंतर है। दोनों जगहों के समय में करीब साढ़े 10 घंटे का अंतर है। ऐसे में भारतीय फैंस चिंतित होंगे कि भारत के मैच कितने बजे होंगे।

फैंस के लिए राहत

भारतीय फैंस को अक्सर वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों के लिए रातों की नींद उड़ानी पड़ती है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए फैंस को ऐसा नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं टीम इंडिया के लगभग मुकाबले इसी समय शुरू होंगे। यानी लोकल टाइम के मुताबिक भारतीय टीम को यूएसए और वेस्टइंडीज में सुबह-सुबह मुकाबले खेलने होंगे। भारत और पाकिस्तान के समय में सिर्फ आधे घंटे का अंतर है यानी दोनों देशों के फैंस के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है।

कब शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत रात 8.30 बजे से होगी। यानी न्यूयॉर्क में सुबह के 10 बजे इस मैच की शुरुआत होगी। जबकि अभी सभी मैचों की टाइमिंग पर अपडेट का इंतजार है। स्टार स्पोर्ट्स ने इस महामुकाबले के शेड्यूल का ऐलान करते हुए इसका टाइम भी बताया था।

विज्ञापन

कैसा है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल सात बार भिड़ंत हुई है। 2007 से 2022 तक इन सात मुकाबलों में से छह बार भारत को जीत मिली है। जबकि 2021 में एकमात्र बार पाकिस्तान ने भारत को हराया था। अब आठवां मौका होगा जब न्यूयॉर्क में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को भारत में फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के जरिए देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, कब-कब होगा टीम इंडिया का मुकाबला

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: पाकिस्तान का टी20 में कैसा है इतिहास? टी20 वर्ल्ड कप में कब-कब देगी दूसरे टीमों को चुनौती?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola