Suryakumar Yadav Ignores Pakistan: एशिया कप 2025 में नो हैंडशेक विवाद काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 14 सितंबर को 7 विकेट से हराने के बाद हाथ नहीं मिलाया और ड्रेसिंग रूम लौट गए. इसके बाद काफी विवाद खड़ा हुआ और अंपायर एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने तक की बात आ गई. सूर्या ने पाकिस्तान को तब इग्नोर किया था और हाथ नहीं मिलाया था. अब उन्होंने फिर से पाक को नजरअंदाज कर दिया और सुपर 4 के लिए हुंकार भरी. बता दें कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक और मैच होने वाला है.
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को किया इग्नोर
एशिया कप 2025 में 19 सितंबर को भारतीय टीम ने ओमान का सामना किया. सूर्या ब्रिगेड ने 21 रन से मैच में जीत दर्ज कर ली. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार का इंटरव्यू हुआ और उन्होंने ओमान टीम की जमकर तारीफ की. इंटरव्यूअर संजय मांजरेकर ने सूर्या से पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर 2025 को सुपर 4 में होने वाले मैच को लेकर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है, या नहीं. सूर्या ने पाक टीम को इग्नोर ही कर दिया और बताया कि वो पूरे सुपर 4 के लिए रेडी हैं.
संजय मांजरेकर ने पूछा: आप रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए तैयार हैं?
सूर्यकुमार यादव का जवाब: हम सुपर 4 के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: सुपर-4 से पहले टीम इंडिया का गंदा मजाक! ओमान के खिलाफ दिखे 5 गलत फैसले
सूर्या ने पाक को पिछले मैच में किया था ‘बेइज्जत’
14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था. 7 विकेट से इंडिया ने जीत अपने नाम कर ली. सूर्या ने जोरदार छक्का लगाकर मैच खत्म किया. इसके बाद वो और उनके पार्टनर शिवम दुबे सीधा ड्रेसिंग रूम लौट गए. पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर खड़े होकर भारतीय टीम का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोई बाहर नहीं आया. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को मैच होगा. इसमें भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs OMAN: टीम इंडिया के खिलाफ अर्धशतक जड़कर आमिर कलीम ने रचा इतिहास, तोड़ा 79 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines