ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे रोमांचक पल चल रहा है। इन दिनों खेले जाने वाला हर एक मुकाबला टीम के लिए सेमीफाइनल या फिर चैंपियंस ट्रॉफी का भविष्य तय कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान को कुदरत का साथ मिलता दिख रहा है। पाकिस्तान के फेवर में समीकरण कुछ इस कदर काम कर रहा है कि सेमीफाइनल में एक बार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो सकती है। इससे फैंस में सेमीफाइनल को लेकर रोमांच और अधिक बढ़ जाएगा।
पाकिस्तान कैसे करेगा सेमीफाइनल में प्रवेश
भारत इस वक्त विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। अगर भारत अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ हार भी जाता है, तो भी टीम इंडिया टॉप पर ही बनी रहेगी। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के साथ होने वाला है। चौथे पोजीशन के लिए पाकिस्तान और न्यूजीलैंड रेस में सबसे आगे है। दोनों ही टीमों के पास 8-8 प्वाइंट्स है। न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला 9 नवंबर को श्रीलंका के साथ होने वाला है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो इस मैच में बारिश होने की संभावना 50 फीसदी है। ऐसे में मुकाबला रद्द होने से न्यूजीलैंड को सिर्फ एक प्वाइंट्स से संतुष्ट होना होगा। इससे पाकिस्तान अगला मुकाबला जीत कर आसानी से 10 प्वाइंट्स के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: इंग्लैंड अभी भी कर सकता है क्वालीफाई! नीदरलैंड से करो या मरो मुकाबला, समझें समीकरण
भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल
पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी। वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहेगी, इससे साफ है कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मुकाबला भारत के साथ होने वाला है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से जबरदस्त भिड़ंत दिखने वाला है। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा, लेकिन उसे कुदरत का साथ मिलता दिख रहा है। ऐसे में वर्तमान के समीकरण के मुताबिक पाकिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
8 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
15 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
28 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines