Rohit Sharma on showing biceps to umpire: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 12वें मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस जीत में जहां भारतीय गेंदबाजों ने तो कमाल किया ही वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया।
रोहित ने मैच में 86 रनों की शानदार पारी खेली। हिटमैन ने केवल 63 गेंदों पर विशाल स्कोर को बना लिया। उन्होंने पारी के दौरान छक्कों की बारिश कर दी। कप्तान ने एक दो या तीन नहीं बल्कि 6 छक्के जड़े। इसे देखकर एक समय मैदान पर खड़े अंपायर भी हैरान रह गए। मैच के दौरान एक छक्का जड़ने के बाद रोहित अंपायर को अपने डोले शोले दिखाते नजर आए।
रोहित ने खोला राज
कप्तान के इस अनोखे सेलिब्रेशन को देखकर हर कोई हैरान था। जब मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने उनसे इस बारे में पूछा तो हिटमैन ने एक अनोखा किस्सा सुनाया। रोहित ने बताया कि विशाल छक्का जड़ने के बाद अंपायर उनसे पूछ रहे थे कि इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे मार लेते हो क्या तुम्हारे बल्ले में कुछ है? इस पर हिटमैन ने कहा कि ‘ मेरे बैट में कुछ नहीं है, ये पॉवर है।’
शानदार फॉर्म में हिटमैन
बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की। इसके बाद कप्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में छक्कों की बरसात कर दी थी। वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े सिक्सर किंग भी बन गए थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
37 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
47 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines