Salman Ali Agha on Saim Ayub: एशिया कप 2025 के फाइनल का मंच तैयार है. आज रात 8 बजे से भारत-पाकिस्तानन के बीच खिताबी जंग शुरू होगी. इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस सीजन फ्लॉप रहे ओपनर सैम अयूब को लेकर बड़ा बयान दिया है. लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि अयूब लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं और फाइनल जैसे बड़े मंच पर उनसे रन की उम्मीद है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत के खिलाफ अयूब फाइनल में रन करेंगे.
एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले सलमान अली आगा ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उनसे सैम अयूब को लेकर सवाल किया गया, जो पहले 6 मैचों में सिर्फ 23 रन कर सके. इसे लेकर आगा ने कहा ‘सैम अयूब ऐसा खिलाड़ी है जो पाकिस्तान को अगले 10 साल तक सर्विस दे सकता है. ऐसे खिलाड़ियों को बैक करना जरूरी है. भले ही वह इस समय बैटिंग से योगदान नहीं दे पा रहे, लेकिन फील्डिंग और गेंदबाजी से टीम के लिए काम कर रहे हैं,, मुझे पूरा भरोसा है कि वह कल भारत के खिलाफ रन बनाएंगे.’
पहले 6 मैचों में सिर्फ 23 रन आए
कप्तान के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट सैम अयूब पर पूरी तरह से विश्वास बनाए हुए है और उन्हें फाइनल में भी मौका दिया जा सकता है. ये वही सैम अयूब हैं, जो इस टूर्नामेंट में अब तक पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 6 मैचों में सिर्फ 23 रन बनाए हैं और इस दौरान चार बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.
बल्लेबाजों ने किया निराश
एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती उनकी बल्लेबाजी है. अब तक सैम अयूब एक भी मैच में तेज शुरुआत नहीं दिला पाए हैं. फखर जमान से भी पाकिस्तान बड़ी पारी की उम्मीद करेगा, जो इस बार कुछ खास नहीं कर सके. साहिबजादा फरहान जरूरी फॉर्म में दिखे हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ सुपर 4 के मैच में 56 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल से पहले एक और विवाद छिड़ा, सलमान आगा ने दिखाई ‘चालाकी’, सूर्या को ऐसे दिया दोष
Asia Cup 2025 Final: IND vs PAK में से कौन बनेगा चैंपियन? वसीम अकरम ने इस टीम का लिया नाम
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines