Kuldeep Yadav, India vs Pakistan: इन दिनों एशिया कप 2025 की धूम है. इस सीजन का छठा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय टीम की धमाकेदार जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे, जिनके सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. कुलदीप ने तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.
दुबई के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में कुलदीप ने जादुई गेंदबाजी का ऐसा जलवा दिखाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते रहे. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. उनका स्पेल इतना असरदार था कि पाकिस्तान का पूरा मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया. रन बनाने की कोशिश में उनके बल्लेबाज बार-बार जाल में फंसते गए. कुलदीप ने 40 रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान, हसन नवाज और मोहम्मद नवाज का विकेट निकाला.
कुलदीप यादव ने ऐसे रचा इतिहास
कुलदीप यादव ऐसे पहले और इकलौते बॉलर बन चुके हैं, जिन्होंने टी20 एशिया कप के इतिहास के लगातार दो मैचों में तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे पहले ऐसा कमाल किसी ने नहीं किया था. पाकिस्तान से पहले उन्होंने 10 सितंबर को खेले गए मुकाबले में यूएई के खिलाफ 2.1 ओवर में कुल 4 विकेट लिए थे. अब पाकिस्तान के खिलाफ 3 शिकार किए हैं.
13वें ओवर में पाकिस्तान का खेल खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव ने 13वें ओवर में कमाल किया. उन्होंने इस ओवर में मोहम्मद नवाज और हसन नवाज को लगातार आउट कर पाकिस्तान को 2 बड़े झटके दिए. यहां उनके पास हैट्रिक लेने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह चूक गए. इसके बावजूद पाकिस्तान उस झटके से उबर नहीं पाया और पूरी टीम 20 ओवर में केवल 127 रन ही बना सकी. बाद में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर यह मैच आसानी से जीत लिया.
दोनों मैच में “प्लेयर ऑफ द मैच” रहे कुलदीप
यूएई के खिलाफ जब कुलदीप ने 4 विकेट लिए थे, तब भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था और अब पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेकर एक बार फिर वो टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बने. मतलब लगातार 2 मैच में उन्हें POM दिया गया. खास बात ये है कि एशिया कप 2025 में कुलदीप 7 विकेट के साथ नंबर एक गेंदबाज भी हैं. उनके बाद सैम अयूब हैं, जिन्होंने अब तक 5 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘दिल जीत लिया सूर्या’, PAK की सरेआम बेइज्जती से फैंस खुश, सोशल मीडिया पर Team India की जय जयकार
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
55 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines