IND U19 vs PAK U19: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच आज दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 का 5वां मैच खेला गया. बारिश से प्रभावित होने के कारण मैच 49-49 ओवर का हुआ. जहां पर फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर उन्होंने टीम इंडिया को 46.1 ओवर में 240 रनों पर ऑल आउट कर दिया. अच्छी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने मुकाबला 90 रनों से जीत लिया.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी हुई फेल
इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. वैभव सूर्यवंशी फेल हो गए और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे आरोन जॉर्ज ने 88 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली. इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का शामिल था. अभिज्ञान कुंडू ने भी 22 रन बनाए. वहीं कनिष्क चौहान ने भी 46 रनों की बेहद अहम पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 46.1 ओवरों में ऑल आउट होने से पहले 240 रन बना लिए थे. पाकिस्तान अंडर-19 टीम के लिए मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं निकाब शफीक को भी 2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें: न हैंडशेक किया, न नजरें मिलाईं, U19 Asia Cup में भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच फिर दिखी टेंशन
खत्म हुआ टीम इंडिया का इंतजार
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सिर्फ 30 रनों पर ही टीम ने 4 बड़े विकेट गंवा दिए थे. कप्तान फरहान यूसुफ ने 23 रन बनाए तो वहीं उस्मान खान ने 16 रन जोड़े. हुजैफा अहसान ने अकेले ही लड़ाई करते हुए 83 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम मुकाबला 90 रनों से हार गई. इंडिया अंडर-19 टीम के लिए दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट तो वहीं कनिष्क चौहान ने भी 3 विकेट अपने नाम किया. इंडिया अंडर-19 टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2020 के बाद से वनडे मैच नहीं जीती थी. भारतीय फैंस का वो इंतजार खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें: U19 Asia Cup: PAK के खिलाफ अकेले ‘दीवार’ बने आरोन जॉर्ज, क्या बनेंगे भारत के अगले संजू सैमसन?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines