10 Times India Humiliated PAK: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया इसी के साथ 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव पूरे टूर्नामेंट में चमके और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. एशिया कप 2025 में सूर्या ब्रिगेड की तीन बार पाकिस्तान से भिड़ंत हुई. ये टूर्नामेंट कई विवादों से भरा रहा और टीम इंडिया ने अलग-अलग मौकों पर पाकिस्तान की बेइज्जती करते हुए उन्हें दर्द दिया.
10 बार टीम इंडिया ने एशिया कप में पाक को किया बेइज्जत
1. टॉस के वक्त कोई हैंडशेक नहीं: 14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच हुआ था. टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. भारत सरकार और BCCI ने निर्देश दिया था कि टॉस के दौरान कोई हैंडशेक नहीं होगा.
2. मैच के बाद कोई हैंडशेक नहीं: ग्रुप स्टेज के मैच में भारत ने आसानी से पाक को हरा दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. पाक खिलाड़ी मैदान पर इंतजार करते रह गए लेकिन टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम का गेट बंद कर दिया.
3. ऐलान किया कि कोई राइवलरी नहीं है: हमेशा से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में राइवलरी पर फोकस किया जाता है. सूर्यकुमार यादव ने क्लियर कर दिया कि टीम इंडिया बहुत बेहतर है और दोनों देशों के बीच कोई तुलना नहीं है.
4. पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को जीत की सर्मपित: सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर 2025 को पाक पर जीत के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने अपनी आर्मी और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को जीत समर्पित कर दी. टीम इंडिया ने बता दिया कि देश उनके लिए सबसे पहले है.
5. बॉयकॉट की धमकी के बावजूद खेलना पड़ा एशिया कप: नो हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की धमकी दी थी. हालांकि, ICC ने तगड़ा फाइन लगाने की चेतावनी दी. पाक के पास पैसा नहीं था और इसी कारण उन्होंने भारी जुर्माने के डर से टूर्नामेंट खेला. भारत होता, तो आसानी से करोड़ों का फाइन भर देता.
6. पाकिस्तान को तीन मैच हराए: एशिया कप 2025 में भारत ने तीन अलग-अलग मौकों पर पाकिस्तान का सामना किया. तीनों ही मैचों में भारत ने जीत दर्ज करके पाकिस्तान को बेइज्जत किया.
7. पाक टीम को दिया मुंहतोड़ जवाब: सुपर 4 मैच के दौरान पाक खिलाड़ी बदतमीजी पर उतर आए. टीम इंडिया के प्लेयर्स ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया. अर्शदीप सिंह और फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने प्लेन सेलिब्रेशन को ट्रोल करते हुए पाक का दर्द बढ़ाया.
8. मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इंकार: एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के मिनिस्टर और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. करीब 30-40 मिनट तक उन्होंने भारत को ट्रॉफी देने के लिए इंतजार किया लेकिन सूर्या ब्रिगेड नहीं आई.
9. फाइनल की सेरेमनी में नहीं मिलाया हाथ: अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को क्रमशः प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर और मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. तीनों ने पाक ऑफिशियल्स से हाथ नहीं मिलाया. मोहसिन नकवी की शक्ल इसी बीच देखने लायक थी.
10. ट्रॉफी के बिना किया सेलिब्रेट: मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए और टीम इंडिया को खिताब एवं मेडल नहीं मिला. नकवी ने सोचा था कि ऐसा करने से टीम इंडिया सेलिब्रेट नहीं कर पाएगी. हालांकि, भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाकर एक बार फिर पाक को दर्द दिया.
ये भी पढ़ें:- ‘रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया…’, एशिया कप हारकर आतंकियों के परिवार की मदद करेगी पाकिस्तान टीम?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines