IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस हारे और कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 26 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि एक समय वे चौका मारने के लिए छटपटा रहे थे और आउट भी होते बचे जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने उन्हें प्रोत्साहित किया।
आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने सूर्या को किया प्रोत्साहित
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा टी20 काफी रोमांचक रहा। इस मैच में अंतिम गेंद से पहले तक ये भी तय नहीं हो पा रहा था कि मैच कौन जीतेगा। मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा। टीम को जीत के लिए सिर्फ 6 रन चाहिए थे। जिसमें पहली गेंद पर सिंगल आने के बाद सूर्यकुमार यादव ने गेंद को मिस कर दिया। इसके बाद सूर्या काफी परेशान लग रहे थे और ऐसे में हार्दिक उनके पास गए और कहा कि ‘ सूर्या तू मार, जो होगा देख लेंगे। इसके बाद हालांकि उन्होंने एक सिंगल लिया लेकिन वह प्रोत्साहित दिखे और आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका मारकर मैच जीता दिया।
और पढ़िए – टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की विशेष तैयारी, भारत जैसी पिच पर कर रहे प्रेक्टिस, देखें वीडियो
https://twitter.com/Indersinghsjp/status/1619743536982949888
विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं- हार्दिक पांड्या
वहीं भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- मुझे हमेशा से विश्वास था कि हम खेल को खत्म कर सकते हैं, लेकिन इसमें काफी देर हो गई। ये सभी खेल पलों के साथ महत्वपूर्ण हैं। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह दबाव लेने के बजाय स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में था। हमने ठीक यही किया। हमने अपने बेसिक्स का पालन किया।
और पढ़िए – मुरली विजय ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को दिया था 440 वोल्ट का झटका !
https://twitter.com/BCCI/status/1619743994724102146
ये सूर्या का एक अलग ही वर्जन था
प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने प्रजेंटेशन के दौरान कहा- आप कह सकते हैं कि ये सूर्या का एक अलग ही वर्जन था। जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो स्थिति से सामंजस्य बिठाना बहुत महत्वपूर्ण था। वाशिंगटन के आउट होने के बाद किसी एक के लिए खेल को अंत तक ले जाना महत्वपूर्ण था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines