नई दिल्ली: रांची के मैदान में वाशिंगटन सुंदर ने महफिल लूट ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सुंदर की शानदार परफॉर्मेंस ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने पहले गेंदबाजी में कहर बरपाया, फिर अपनी गजब फील्डिंग से खुश कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सुंदर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दे-दनादन चौके-छक्के ठोक डाले।
जैकब डफी की बजाई बैंड
वाशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया दंग रह गई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी की बैंड बजा डाली। जैकब ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, सुंदर ने लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का ठोक डाला। दूसरी ही गेंद पर एक बार फिर उन्होंने कहर बरपाया और एक्स्ट्रा कवर की ओर बाउंड्री लगा दी। तीसरी ही गेंद पर एक बार फिर सुंदर ताव में आए और एक्स्ट्रा कवर की ओर चौका ठोक सनसनी मचा दी।
जैकब डफी की बिगड़ गई लय
सुंदर का तूफान देख जैकब डफी की लय बिगड़ गई। उन्होंने अगली ही गेंद वाइड डाल दी। पांचवीं गेंद पर फिर डफी की लय बिगड़ी और एक बार फिर वाइड गेंद डालकर जता दिया कि आज वे सुंदर का सामना नहीं कर पाएंगे। वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी देख एक बार तो कीवी टीम की हालत खराब हो गई। सुंदर ने महज 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का ठोक अपना पचासा पूरा किया।
और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। हालांकि सुंदर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों में कुल 50 रन ठोक क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया।
वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
51 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
55 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines