हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के लिए वाशिंगटन सुंदर का 'बलिदान', ऑलराउंडर ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
IND vs NZ Washington Sundar Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि ये जीत इतनी आसान नहीं रही क्योंकि न्यूजीलैंड के 99 रनों का पीछा करने में टीम इंडिया के पसीने छूट गए। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर को सूर्यकुमार यादव के लिए अपने विकेट का त्याग भी करना पड़ा। दरअसल, 15वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने तीसरी गेंद पर तेजी से दौड़ लगा दी, हालांकि सुंदर दूसरे छोर से उन्हें दौड़ने के लिए मना करते रहे, लेकिन सूर्या ने अपनी दौड़ जारी रखी। आखिरकार सुंदर को सूर्या के लिए रनआउट होकर अपने विकेट का त्याग करना पड़ा। मैच के बाद सुंदर ने इस रनआउट पर बयान दिया।

ये बहुत ही रोमांचक परिस्थितियां हैं

सुंदर ने कहा- हम सभी किसी भी चीज के लिए तैयार रहे हैं। मुझे यकीन है कि स्टेडियम, टीवी पर मैच देख रहे और आप लोग भी पैर की अंगुलियों पर होंगे। ये उम्मीद कर रहे होंगे कि भारत आसानी से अपनी लाइन हासिल कर लेगा। सुंदर ने पिच के बारे में कहा- ये बहुत ही रोमांचक परिस्थितियां हैं। टीमें तेज और स्पिन गेंदबाजी से लबरेज हैं। टीमें कुछ तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के साथ आती हैं। इस तरह के 10-11 मैचों में से 2-3 अद्भुत होंगे। मुझे लगता है कि यह उस स्किल के बारे में है कि आप स्पिन को कितनी अच्छी तरह खेलते हैं। यह रोमांचक है और हम सभी खुश हैं कि हमने मैच जीत लिया।

और पढ़िए – ‘क्यूरेटर को…’, हार्दिक पांड्या ने पिच पर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘सूर्या तू मार, जो होगा देख लेंगे’ 20वें ओवर में हार्दिक ने दी छूट, फिर Suryakumar Yadav ने जीता दिया मैच,…

सूर्यकुमार यादव के लिए अंत तक बने रहना महत्वपूर्ण

सुंदर ने रनआउट पर कहा- किसी भी तरह का मलाल नहीं है। सूर्यकुमार यादव के लिए अंत तक बने रहना बहुत महत्वपूर्ण था। खेल में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं। खासतौर पर जब बीच में चीजें काफी कठिन होती हैं, तो अक्सर इस तरह की गलतफहमी हो जाती है। सूर्या का अंत तक टिके रहना काफी जरूरी था। बहरहाल, सूर्या ने इस मैच में अलग तरह से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर का इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola