IND vs NZ Virat Kohli 50th Century: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। यह मैच सिर्फ विश्व कप का सेमीफाइनल के लिए नहीं बल्कि, कोहली का विराट कारनामा के लिए भी याद रखा जाएगा। विराट कोहली ने आज जो कर दिखाया है, पूरी दुनिया विराट कोहली को सलाम करने के लिए मजबूर हो गई है। कोहली ने आज ऐसा इतिहास रचा है, जो वर्षों-वर्षों तक अटूट रहने वाला है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। 50वां शतक जड़ने के बाद कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोहली के चेहरे पर दिखा सुकून
50वां शतक जड़ने के बाद विराट कोहली के चेहरे पर सुकून देखने को मिला है। कोहली ने ये महारिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान के सामने ही बनाया है। हजारों दर्शक इसके साक्ष्य बने हैं। जब कोहली ने शतक जड़ा पूरा स्टेडियम कोहली के शतक को सेलिब्रेट कर रहा था। पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली से गूंज उठा था। इससे बेहतर क्या हो सकता है कि कोहली ने सचिन के सामने ही उसके महारिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। सचिन ने भी कोहली के शतक पूरे होने पर खड़े होकर तालियां बजाई है। कोहली ने भी सचिन को अलग अंदाज में सैल्यूट दिया है।
https://twitter.com/brainybeauty_/status/1724754377796403477
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में पूरा किया शतकों का पचासा, एक पारी में तोड़ दिए सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड
बीच मैदान पर बैठ गए विराट
इस मौके पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहे थे। इस दौरान विराट कोहली ने शतक जड़ने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। फिर अनुष्का ने भी कोहली को फ्लाइंग किस दिया है। दूसरी ओर विराट ने सचिन को भी दोनों हाथों से सलाम किया है। सचिन भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। जब कोहली ने दूसरा रन लेकर शतक पूरा किया, इसके बाद कोहली बीच मैदान ही बैठ गए। कोहली के हाथ से बल्ला छूट गया, यही रिएक्शन कोहली के सुकून को दिखाता है।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines