IND vs NZ 3rd: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने खतरनाक प्रदर्शन करते हुए 168 रनों की विशाल जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल ने अपने शॉट्स से सभी को मुरीद बना लिया। गिल ने मैच में 126 रनों की पारी खेली और टी20 में अपना पहला शतक जड़ा। शुभमन गिल को इस पारी के बाद हर तरफ से बधाई मिल रही है वहीं इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उनके लिए एक दिल जीत लेने वाला ट्वीट किया है।
विराट कोहली ने गिल को बताया देश का भविष्य
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और चेज मास्टर विराट कोहली हमेशा युवाओं को उनके प्रदर्शन के लिए सराहते हैं और उन्हें गाइड भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल की शतकीय पारी के बाद कोहली ने उनकी खूब सराहना की और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया। कोहली ने गिल के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाते हुए लिखा है, ‘सितारा, द फ्यूचर इज हियर..’
और पढ़िए – स्पिनर ने दिया Moises Henriques को गच्चा, हिल भी नहीं पाए और खेल हो गया, देखें
virat kohli instagram story
और पढ़िए – MS Dhoni का नया अंदाज, अब माही बने पुलिस अधिकारी, देखिए
शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जिसमे से सबसे बड़ा रिकॉर्ड भारतीय टीम की तरफ से किसी खिलाड़ी द्वारा टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का था। इससे पहले ये रिकॉरेड टीम के ही दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के पास था लेकिन शुभमन गिल ने इसे तोड़ दिया और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
16 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
26 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines