IND vs NZ: भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. वडोदरा वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिल ने इन दोनों ही सुपरस्टार खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. दोनों खिलाड़ी गिल का काम आसान करते हैं. जिसके बारे में अब आईसीसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो गया है.
रो-को को लेकर बोले कप्तान शुभमन गिल
रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण ही टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए बेहद अहम हैं. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे मैच से पहले हुए प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने दोनों दिग्गजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘उनमें से एक वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज है. विराट भाई वनडे के इतिहास के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. बिल्कुल जब ऐसे 2 बल्लेबाज आपके टीम का हिस्सा हों, तो आपका काम बहुत ज्यादा आसान हो जाता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वडोदरा वनडे से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वाड, ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रोहित-विराट
साल 2025 से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में रनों की बारिश कर रहे हैं. अब दोनों ही खिलाड़ी साल 2026 में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. हिटमैन और किंग दोनों ने ही हाल में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी खेला था. जहां पर दोनों ही खिलाड़ियों ने एक-एक तूफानी शतक जड़ा था. रो-को के फॉर्म में होने के कारण टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए चीजें आसान हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है.
ये भी पढ़ें: WPL 2026 MI vs DC: मुंबई की जीत और दिल्ली की हार की सबसे बड़ी वजह आई सामने, दोनों कप्तानों ने खुद खोल दिए राज़
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines