Pun vs SKM: पंजाब क्रिकेट टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने सिक्किम के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज पंजाब की टीम को 10 विकेट से बड़ी जीत मिली. मुकाबले में पंजाब के गेंदबाजों ने बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही सिक्किम की टीम सिर्फ 75 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने टीम इंडिया के सिलेक्शन से पहले 5 विकेट हॉल अपने नाम किया.
शुभमन गिल ने गेंदबाजी में बरपाया कहर
पंजाब के तेज गेंदबाजों ने अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया. अर्शदीप ने पहले ओवर से ही शानदार गेंदबाजी की. जिसके कारण ही कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने उन्हें लगातार 10 ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिया. जिसका फायदा भी उन्हें मिला और उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. पंजाब के गेंदबाजों को पिच से बहुत ज्यादा मदद मिली. सिक्किम की टीम 22.2 ओवरों में सिर्फ 75 रनों पर ही सिमट गई. सुखदीप बाजवा और मयंक मारकंडे ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया. गुरनूर बराड़ को भी 1 सफलता मिली. गुरनूर ने गेंदबाजी के दौरान बिल्कुल भी रन नहीं लुटाए. जिसके कारण सिक्किम की टीम रन बनाने के लिए जूझती नजर आई.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे टीम के ऐलान से पहले कप्तान शुभमन गिल हो गए बीमार, इस मैच से हुए बाहर
कप्तान प्रभसिमरन का चला जादू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब क्रिकेट टीम के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली. 203.85 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. हरनूर सिंह ने भी 13 गेंदों में 22 रन बनाए. जिसके कारण ही सिर्फ 6.2 ओवर में ही पंजाब की टीम ने बिना विकेट गंवाए 81 रन बना दिए. पंजाब की टीम अब अपना अगला मुकाबला गोवा के खिलाफ 6 जनवरी को खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के बाद अब शुभमन गिल के फैंस को लगा बड़ा झटका, सुरक्षा के चलते BCCI ने लिया फैसला
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines