IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ठीक पहले टीम इंडिया घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस टीम का ऐलान किया. जहां पर टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बहुत ज्यादा बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों को मेगा टूर्नामेंट की तैयारी का मौका मिल जाएगा.
टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं उनकी जगह टीम में अब ईशान किशन को मौका दिया गया है. किशन टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज भी रहने वाले हैं. अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है.
वहीं जितेश शर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह सुपरस्टार रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है. बाकी सभी खिलाड़ी पिछली सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म के बाद भी टीम में बने हुए हैं. इस सीरीज में सूर्या की फॉर्म पर नजर रहने वाली है. सलामी बल्लेबाजी में अब अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को भी खेलने का मौका मिल सकता है. वहीं किशन सलामी बल्लेबाजी में बैकअप हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन को मिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मौका, बदल गया टीम इंडिया का उपकप्तान
यहां पर देखें टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या-हार्दिक समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
28 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
56 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines