IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत इजर्ड हो गए थे. अभ्यास के दौरान पंत को लगी इंजरी के कारण वो टीम से बाहर हो गए. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला बीसीए स्टेडियम कोटम्बी वडोदरा में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दौरान भी टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है. इस खिलाड़ी को मैच के बीच में मैदान छोड़ना पड़ा गया है.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को हुई इंजरी
पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है. सुदंर को इस मुकाबले में साइड स्ट्रेन को गया है. जिसके कारण ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. कमेंट्री के जरिए पता चला की सुंदर को मेडिकल निगरानी में रखा गया है. पिछले कुछ दिनों में सुंदर तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें इंजरी हुई है. ऋषभ पंत से पहले तिलक वर्मा भी इंजर्ड हो गए थे. तिलक वर्मा और वाशिगंटन सुंदर तो भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड का भी हिस्सा हैं. ऐसे में अब सुंदर की इंजरी से भारतीय टीम मैनेजमेंट की टेंशन भी बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन गिल ने अपनाया केएल राहुल वाला ‘टोटका’, पहले वनडे में प्रिंस का खुला खाता
कप्तान गिल की सुंदर ने बढ़ाई परेशानी
वडोदरा वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर सिर्फ 5 ओवर ही फेंक सके. इस दौरान उन्होंने 1 भी विकेट नहीं हासिल किया और 27 रन खर्च किए. सुंदर के मैदान से बाहर जाने के कारण कप्तान शुभमन गिल के पास सिर्फ 5 ही गेंदबाज बचे. न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. कीवी टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने पचसा जड़ा. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने शुभमन गिल को बताया अपना फेवरेट खिलाड़ी, विराट कोहली के लिए कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
36 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines