Sunil Gavaskar Slams Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन की खराब फॉर्म चिंता का विषय अब भारतीय दिग्गज ने भी सवाल उठाए हैं. भारतीय क्रिकेट लेजेंड सुनील गावस्कर ने 5 मैचों की सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन के आउट होने पर अपनी निराशा जताई है.
सैमसन के फुटवर्क पर सवाल
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मेरा पहला इम्प्रेशन ये है कि किसी भी तरह की फुटवर्क नहीं था. मुझे यकीन नहीं है कि कहीं कोई टर्न हुआ या नहीं; पहला इम्प्रेशन ये था कि वो बस वहीं खड़े थे, जगह बना रहे थे और ऑफ साइड के जरिए खेल रहे थे. जैसा कि मैंने कहा, पैरों की हरकत तकरीबन नहीं थी. बाहर लेग-स्टंप की ओर जाते हुए, फिर से तीनों स्टंप्स को एक्सपोज करना—और जब आप चूकते हैं, तो बॉलर हिट करेगा. यही दोबारा संजू सैमसन के साथ हुआ.’
यह भी पढ़ें- WPL 2026: यूपी वॉरियर्स की एमी जोंस इस फीमेल पार्टनर के इश्क में हैं गिरफ्तार, ‘दुश्मन टीम’ में मिला जिंदगी का प्यार
बड़ी पारी नहीं खेल पाए सैमसन
सैमसन ने विशाखापत्तनम में अच्छी शुरुआत की, और ऐसा लग रहा था कि वो बड़ी पारी खेल सकते हैं. विकेटकीपर-बैटर ने 15 गेंदों में 24 रन की इनिंग में 3 चौके और एक छक्का लगाया, स्ट्राइक रेट 160 था. हालांकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंट्नर ने मैच के 7वें ओवर में संजू को आउट कर दिया.
यह भी पढ़ें- कौन हैं ऑस्ट्रेलियन वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स? RCB फ्रेंचाइजी का रह चुकी हैं हिस्सा
आगे की राह मुश्किल
सैमसन इस सीरीज में लगातार नाकामियों से गुजर रहे हैं. पहले 3 मैचों में उनका स्कोर क्रमश: 10, 6 और एक डक था. दूसरी तरफ ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म दिखाई, क्योंकि वो 500 से ज्यादा रन बनाने वाले हाईएस्ट स्कोरर थे. उन्होंने मौजूदा सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मैच जिताऊ साझेदारी भी की. अगर चीजें इसी तरह से जारी रहती हैं, तो सैमसन के लिए आगामी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines