IND vs NZ Semifinal Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक हालांकि, टीम इंडिया पिछले पांच मैचों से एक ही प्लेइंग 11 के साथ उतर रही है। हार्दिक पांड्या की चोट के बाद मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव की टीम में एंट्री हुई थी। इसके बाद से कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
इस बीच टीम ने न्यूजीलैंड को भी हराया था। पर अब बारी है सेमीफाइनल मैच की जहां टक्कर कांटे की होने वाली है। यह आसान नहीं होगी और टीम इंंडिया को कुछ खास खेल दिखाना होगा जिससे वह पहली बार न्यूजीलैंड को आईसीसी नॉकआउट में हरा पाएं। लीग राउंड में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से हराया था। देखना होगा कि रोहित शर्मा इस सेमीफाइनल में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरते हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘रोहित शर्मा का आखिरी मैच…!’ Semifinal से पहले MCA चीफ का बड़ा बयान
छठा गेंदबाज बना टेंशन
भारतीय टीम पिछले पांच मैचों में पांच गेंदबाजों के साथ ही उतरी है। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की। विराट और रोहित को 1-1 विकेट भी मिला। पर क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इन चार गेंदबाजों के द्वारा छठे गेंदबाज की कमी पूरी हो पाएगी। यह बड़ा सवाल है। पर इस बात के बहुत आसार हैं कि टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले में भी बिना किसी बदलाव के साथ विनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर ही उतरेगी।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल के लिए क्या हैं नियम? नहीं हुआ मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
(Xanax)
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
48 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
58 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines