World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 70 रनों से जीत दर्ज करने के बाद फाइनल का टिकट पक्का कर लिया था। पर इस मैच से पहले ही वानखेड़े की पिच को लेकर एक विवाद खड़ा होने लगा था, जो मैच खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की मीडिया ने और बढ़ा दिया। अब इसी को लेकर भारतीय ओपनर शुभमन गिल का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार भी है।
क्या बोले शुभमन?
दरअसल मैच के बाद जब शुभमन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो मीडिया ने उनसे इसको लेकर सवाल पूछा। फिर पिच विवाद को लेकर उनका जो बयान आया उससे हर किसी की हंसी छूट गई। उन्होंने कहा,‘मुझे तो अभी पता लगा पिच के ऊपर कोई कंट्रोवर्सी हुई थी। आपने ही बताया अभी मुझे। क्या कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी?’
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले ही हो गई थी शमी के 7 विकेट की भविष्यवाणी! IND-NZ मैच के बाद वायरल हुआ पुराना पोस्ट
https://twitter.com/i/status/1724870379150168492
क्या है पूरा विवाद?
अब अगर पूरे पिच विवाद की बात करें तो इसकी चर्चा मैच के पहले से ही हो रही थी। विवाद यह था कि एक रिपोर्ट में बताया गया कि सेमीफाइनल मुकाबला फ्रेश पिच पर होना था लेकिन मुकाबले से पहले पिच को बदल कर यूज्ड पिच पर ही मैच को करवाने का फैसला लिया गया। यहीं से विवाद शुरू हुआ। जब न्यूजीलैंड यह मैच हार गई तो यहां की मीडिया ने भी इसे तूल दे दिया।
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: पिच विवाद में अब केन विलियमसन की एंट्री, सेमीफाइनल में मिली हार पर बोले कीवी कप्तान
हालांकि, आईसीसी द्वारा इस पूरे विवाद पर जवाब दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बताया कि ऐसे इवेंट में यह आम बात है। मैच से पहले पिच क्यूरेटर को कुछ कारणवश पिच में बदलाव करना पड़ा जो अक्सर होता है। साथ ही इसकी जानकारी आईसीसी और उसके पिच संबंधी अधिकारियों को भी थी। लिहाजा इस मामले पर आलोचनाओं का होना बिल्कुल गलत है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस विवाद पर ट्वीट किया था।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
5 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
22 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
29 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
58 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines