नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 48वां अर्धशतक जमाया। हालांकि वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज में 7 चौके-2 छक्के कूटे। उन्हें 15वें ओवर में हेनरी शिप्ले ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। हालांकि रोहित ने इस दौरान एक छोटी गलती कर दी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच जिताने वाली पारी के लिए सीनियर बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए इस गलती की ओर ध्यान दिलाया।
रोहित ने नहीं लिया डीआरएस
पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैं बार-बार कह रहा हूं कि आपको रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका पहला अर्धशतक था और यह सही समय पर आया। उन्होंने केवल एक गलती की जब गेंद उनके पैड पर लगी, एलबीडब्ल्यू की अपील की गई और वे डीआरएस लेना चाहते थे, लेकिन नहीं लिया। रोहित को रायपुर में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ स्टाइलिश अर्धशतक बनाते देख पूर्व ऑलराउंडर पठान ने भी आगामी मैचों में बड़ी बल्लेबाजी करने के लिए भारत के कप्तान का समर्थन किया।
और पढ़िए – 21 साल के खिलाड़ी ने तोड़ डाला भारत का सपना, जानिए कौन हैं सीन फिंडले
परिस्थितियां आसान नहीं थीं
उन्होंने कहा- परिस्थितियां आसान नहीं थीं, वे थोड़ी कठिन थीं। गेंद रोशनी के नीचे थोड़ी हिल रही थी। स्कोरबोर्ड का दबाव नहीं था, लेकिन उसे अर्धशतक के करीब जाना था। वह मील का पत्थर आ गया है और अगर उसे मौका मिलता है तो वह इसे और भी बड़ा बना देगा क्योंकि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। समस्या यह है कि जब आप कम स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप पहली गेंद से हिट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वहां ऐसा नहीं था। उसने परिस्थितियों का सम्मान किया और सेट होने के बाद अपने पसंदीदा शॉट खेले। रोहित ने अपना पहला चौका 10 गेंद खेलने के बाद लगाया था।
और पढ़िए – इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
कैसे आउट हुए रोहित शर्मा
दरअसल, रोहित शर्मा शिप्ले की बाहर जाती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। उन्होंने अपील के खिलाफ डीआरएस नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। शायद इरफान का मानना है कि यदि वे डीआरएस लेते, तो शायद गेंद लेग स्टंप से बाहर की ओर जाती नजर आती और वे बच जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रोहित ने मान लिया था कि गेंद स्टंप को हिट कर रही थी, ऐसे में वे बिना डीआरएस लिए ही पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
20 mins agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
58 mins agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
1 hr agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
1 hr agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
1 hr agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
1 hr agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines