नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस जीत में रोहित शर्मा-शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी के साथ शार्दुल ठाकुर की चतुराई भरी गेंदबाजी शामिल रही। शार्दुल ने 2 ओवर के अंदर 3 विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की टीम के हौसले पस्त कर दिए। शार्दुल के साथ कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 2, उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट झटका। लगातार सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा गदगद हैं। उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया।
और पढ़िए –ICC Test Team: आईसीसी ने जारी की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, भारत के इस चोटिल खिलाड़ी को मिली जगह
चहल और उमरान को इसलिए दिया मौका
रोहित ने मैच प्रजेंटेशन में कहा- हमने जो पिछले छह मैच खेले हैं उनमें से अधिकांश में हमने सही काम किया है। 50 ओवर के खेल में यह महत्वपूर्ण है। सिराज और शमी के बिना हम बेंच पर लोगों को मौका देना चाहते थे। चहल और उमरान को टीम में शामिल कर देखना चाहते थे कि वे दबाव में कैसी परफॉर्मेंस देते हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: ट्रॉफी से लग जाती चोट, बाल-बाल बच गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो
शार्दुल को लोग जादूगर कहते हैं
उन्होंने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि यहां कोई भी स्कोर सुरक्षित है। शार्दुल कुछ समय से ऐसा कर रहा है। स्क्वाड में शामिल लोग उन्हें ‘जादूगर’ कहते हैं। बस उसके बेल्ट के नीचे और खेल लाने की जरूरत है। खेल के समय के साथ कलाई के स्पिनर बेहतर होते जाते हैं।
शुभमन गिल की तारीफ
रोहित ने शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आना और शानदार रवैया रखना अच्छा है। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसलिए यह अतिरिक्त मील के पत्थर तक जाने के बारे में था। पिच आज अच्छी थी। ईमानदारी से कहूं तो हम रैंकिंग के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। हम मुख्य रूप से मैदान पर सही चीजें करने के बारे में चर्चा करते हैं। ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन टीम है और चीजें हमारे लिए आसान नहीं होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि हम सीरीज के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
42 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines