New Zealand Squad Change: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. शुरुआती तीन मैच न्यूजीलैंड टीम के लिए भूलने लायक रहे हैं. टीम इंडिया ने उन्हें बुरी तरह रौंदा है. भारत ने भले ही सीरीज अपने नाम कर ली है लेकिन कीवी टीम आखिरी दो मैच में जोरदार वापसी करने का प्लान बना रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. दो बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं.
न्यूजीलैंड ने किए बड़े बदलाव
न्यूजीलैंड ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ऐलान किया कि अगले दो मैचों के लिए उनके स्क्वाड में कुछ बदलाव किए गए हैं. क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को स्क्वाड से बाहर करने का फैसला किया गया है. उनकी जगह टिम साइफर्ट, लोकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को टीम में शामिल किया गया है. आने वाले दो मैचों के लिए ये खिलाड़ी टीम के साथ रहेंगे. बता दें कि त्रिवेंद्रम में होने वाले पांचवें टी20 मैच के लिए फिन एलेन भी स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे.
आप नीचे न्यूजीलैंड टीम की ऑफिशियल पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश की फिर होगी T20 World Cup में एंट्री? PCB की धमकी पर ICC लेगी कड़ा एक्शन!
टीम इंडिया ने जीती सीरीज
न्यूजीलैंड ने सालों के इंतजार के बाद टीम इंडिया को भारत में वनडे सीरीज हराने का बड़ा कारनामा किया. हालांकि, टी20 श्रृंखला में उनका बुरा हाल रहा है. 21 जनवरी 2026 को नागपुर में पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेला गया. इसमें भारत ने 238 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 190 ही बना पाई. भारत ने 48 रन से जीत अपने नाम की.
23 जनवरी को रायपुर में दूसरा टी20 मैच हुआ और भारत ने यहां 209 रनों का लक्ष्य 3 विकेट रहते आसानी से चेज कर लिया. गुवाहाटी में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज की. उन्होंने 10 ओवर में ही 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. इसी के साथ वो पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से आगे बढ़ गए. न्यूजीलैंड का लक्ष्य अब वापसी करके अगले दो मैच जीतना होगा.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के लिए स्कॉटलैंड ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के तूफानी गेंदबाज को मिली जगह
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines