Mohammad Kaif On Jasprit Bumrah Out Of Playing 11: टीम इंडिया के स्टार पेसर को रायपुर में भारत के न्यूजीलैंड के बीच हुए सीरीज के टी-20आई मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था, ताकि उन्हें आराम मिल सके. हालांकि बात को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने निराशा जताई है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, कैफ ने ये कहते हुए अपने नजरिए को सही ठहराया कि बुमराह ने ठीक तरह से आराम लेने के बाद ही मैदान पर वापसी की थी.
‘किस बात का आराम?’
उन्होंने कहा, ‘अरे किस लिए आराम? कौन सा वर्कलोड? क्या वो बहुत गेम खेलने के बाद ही लौटे हैं? उन्होंने पहले ही ठीक तरह से आराम किया है. नहीं, नहीं, ये बात मुझे बिल्कुल समझ में नहीं आती. अगर आराम देना है, तो अर्शदीप सिंह को आराम दो. अगर हर्षित राणा को लाना है, अगर अक्षर पटेल घायल हैं और आपको नंबर 8 पर बल्लेबाजी की जरूरत है, तो अर्शदीप को आराम दो और बुमराह को शामिल करो. मेरा मतलब है, हम यहां तुलना क्यों कर रहे हैं? यहां कोई तुलना ही नहीं है.’
गेंदबाजों ने खूब लुटाए रन
बुमराह की गौरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाजों को रन लुटाने का पूरा मौका मिला क्योंकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने क्रमशः 13.20 और 11.70 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए. हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और 3 ओवरों में 1/25 का फिगर दिया. हालांकि भारत ने आखिरकार मैच जीत लिया, लेकिन उनकी बॉलिंग परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाए गए. बुमराह पहले टी20आई का हिस्सा थे, इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले हुई वनडे सीरीज में आराम दिया गया था.
यह भी पढ़ें- WPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स का डबल जंप, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हुईं मजबूत
‘प्लेइंग 11 में रहें बुमराह’
कैफ ने आखिर में कहा, ‘अगर बुमराह को कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर रखा गया क्योंकि कहा गया कि आपको नंबर 8 पर बल्लेबाजी की जरूरत है, तो यह गलत है. दुनिया की कोई ताकत बुमराह को टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर नहीं रख सकती. टीम कॉम्बिनेशन एजस्ट होगी, लेकिन बुमराह प्लेइंग 11 में खेलेंगे.’
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
29 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines