IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज टॉम लैथम ने बल्ले से तबाही मचाते हुए तूफानी शतक ठोक दिया है। उन्होंने 40वें ओवर में शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 25 रन बनाए। इन ओवर में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के लिए लैथम ने 76 गेंद लीं। इस दौरान 14 चौके और 3 छक्के लगाए।
लैथम ने 40वें ओवर में ठोके 25 रन
40वें ओवर में ओवर की दो गेंदे वाइड रही और सभी गेंदे लैथम ने ही खेल।. ओवर की पहली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का लगाया। फिर अगली चार गेंद पर लगातार चार चौके जमाए. ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर लैथम 76 गेंदों में शतक पूरा किया।
टॉम लैथम ने करियर का 7वां शतक जड़ा
विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने अपने करियर का 7वां वनडे शतक जमाया। उनके नाम अब ओवरऑल 19 शतक हो चुके हैं। लेफ्टी बल्लेबाज ने 12 टेस्ट शतक जमाए हैं।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: टॉम लैथम ने अनोखे शॉट पर बटोर लिया चौका, चतुर-चालाक चहल देखकर दंग रह गए
भारत की प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
14 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
15 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
15 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines