IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर दूसरा टी 20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका मिला, जिस पर वह खरे नहीं उतरे और 13 गेंद में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंत के आउट होते ही ट्विटर पर संजू सैमसन ट्रेंड करने लगे।
बारिश की वजह से खेल रुका
दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव नाबाद पर हैं। बारिश की वजह से खेले रुका हुआ है।
https://twitter.com/HarshilSirvi/status/1594232233455685632?s=20&t=CtGXCfpVpOTpNQQgUizsCA
पंत को फैंस ने जमकर लताड़ा
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ईशान किशन के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन वह 13 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट आए। उन्हें तेज गेंदबाद Lockie Ferguson ने टिम साऊदी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा और संजू सैसमन को खिलाने की मांग तेज कर दी।
मैं बहुत निराश हूं
एक फैंस ने लिखा कि संज सैमसन नहीं तो क्रिकेट नहीं, जबकि एक दूसरे फैंस ने लिखा कि मैं #BCCI से बहुत निराश हूं। संजू सैमसन, पंत से पहले खेलने के लायक हैं। अगर हम ईशान किशन और संजू सैमसन को खेलते हैं तो यह विश्व क्रिकेट में सबसे विनाशकारी सलामी जोड़ी होगी।
तीसरे मैच में संजू सैमसन चाहिए
एक दूसरे फैन ने लिखा कि अब बहुत हुआ और कितना मौका मिलना चाहिए ऋषभ पंत को, संजू सैमसन में क्या कामी है? वह अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन चाहिए।
https://twitter.com/Dhrubojyoti_19/status/1594231139245633537?s=20&t=CtGXCfpVpOTpNQQgUizsCA
इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली
भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई, जबकि शुभमन गिल, उमरान मलिक और संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में ट्रेंट बोल्ट की जगह एडम मिल्ने को शामिल किया गया है।
IND vs NZ, 2nd T20I- भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
IND vs NZ, 2nd T20I- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
12 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines