IND vs NZ ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 की दो सबसे सफल टीमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें अभी तक जीत के रथ पर सवार है। भारत 4 में से 4 मुकाबले अपने नाम कर विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड भी 4 में से 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कल कौन बाजी मारता है। यह मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में भारत को कीवी टीम से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि न्यूजीलैंड धर्मशाला में कभी नहीं हारा है। चलिए आपको बताते हैं भारत का यहां कैसा है रिकॉर्ड।
यहां कीवी सी नहीं जीत पाया है भारत
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को जो टीम अपनी झोली में डालेगी, वह विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल के लिए भी लगभग अपनी सीट कंफर्म कर चुकी होगी। भारत को धर्मशाला के मैदान पर न्यूजीलैंड से सतर्क रहने की जरूरत है। इस मैदान पर न्यूजीलैंड एक भी मुकाबला नहीं हारा है। बता दें कि कीवी टीम धर्मशाला के मैदान पर एकमात्र मुकाबला साल 2016 भारत के खिलाफ खेली थी, इस मैच में भारत को 6 विकेट से शिकस्त मिली थी। इससे साफ है कि भारत के लिए यहां कीवी टीम को हराना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: कोहली के वाइड बॉल विवाद से लोगों को याद आए अश्विन! वो Wide थी तो ये क्यों नहीं? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
आखिरी मुकाबला भी हार चुका है भारत
वहीं, भारतीय टीम इस मैदान पर 4 मुकाबला खेल चुकी है, इनमें से दो मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि दो मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मैदान पर आखिरी मुकाबला साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इससे साफ है कि धर्मशाला में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत को अपनी हार भुलाकर जीत दर्ज करने की जरूरत है। अगर भारत इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रहता है, तो सेमीफाइनल की टिकट लगभग कंफर्म समझी जाएगी।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
40 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines