IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर के एक ओवर में लगातार 3 चौके कूट डाले। दीपक चाहर भारत की तरफ से पॉवरप्ले का अंतिम यानी 10वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर में कॉन्वे ने गियर बदला और एक से बढ़कर एक चौके दिखाए।
दीपक चाहर पर कहर बनकर टूटे कॉन्वे
भारतीय पारी के दसवें ओवर में कॉन्वे ने पहली गेंद पर स्टेट ड्राइव की मदद से खूबसूरत चौका लगाया, फिर अगली फुल टॉस गेंद पर गली और प्वॉइंट के बीच से चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर भी उसी दिशा में खूबसूरत टाइमिंग के साथ चौका मारा। यह शॉट्स देख दर्शकों ने तालियां पीट दीं।
और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही फंसी इंग्लैंड टीम, ‘रहस्यमयी वायरस’ के शिकार हुए 14 सदस्य, कई खिलाड़ी भी शामिल
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1597848556442128384?s=20&t=qfdvQUd5A-gwCJqVVmsWAA
न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए
फिलहाल न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 50 गेंद में 37 रन बनाकर नॉटआउट हैं, जबकि केन विलियमसन 3 गेदं में 0 रन पर नाबाद हैं, फिन ऐलन 57 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत ने बनाए 219 रन
तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। अगर न्यूजीलैंड को इस सीरीज पर कब्जा करना है तो 220 रन बनाने होंगे।
और पढ़िए – उमरान की रफ्तार से चकमा खा गए फिन एलेन, सूर्यकुमार यादव ने आगे कूदकर लपका खतरनाक कैच, देखें वीडियो
वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए 51 रन
टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए। वह 22 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। सबसे बड़ी पारी वॉशिंगटन सुंदर (51) ने खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। वहीं कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया।
भारत (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द अब भी नहीं भूले हसन नवाज, बताया कहां हुई चूक
7 mins agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 hr agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
3 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
3 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
4 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines