IND vs NZ Best Fielding Award: भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबला हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने कीवी टीम को 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चुना गया, उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मैच के बाद भारतीय टीम ने बेस्ट फील्डिंग का अवार्ड किसे दिया गया है। सूर्यकुमार यादव ने काफी अनोखे अंदाज में स्टार फील्डर को बेस्ट फील्डिंग अवार्ड से सम्मानित किया है। चलिए आपको बताते हैं यह अवार्ड किसे दिया गया है।
‘विराट कोहली ने की थी मांग’
न्यूजीलैंड की हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शानदार है। हमें कई दफा ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने को मिलता है, न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भी ड्रेसिंग रूम से वीडियो सामने आई है। बता दें कि इस मुकाबले के बाद बेस्ट फील्डिंग का अवार्ड भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने काफी कमाल की कैच पकड़ी थी, जब जडेजा ने यह कैच लिया था, विराट कोहली ने बीच मैदान पर ही जडेजा के लिए बेस्ट फील्डिंग अवार्ड मांग लिया था। मैच के बाद सचमुच यह अवार्ड जडेजा को ही दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: 3 बार खुदकुशी करने वाले थे मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा से सुनाई दिल की दास्तां
सूर्या ने पहनाया बेस्ट फील्डर का अवार्ड
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविंद्र जडेजा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया है। सूर्या ने जडेजा को मेडल पहनाने से पहले कहा कि ‘चीते सी चाल और बाघ जैसी नजर’ यह बोलते हुए सूर्या ने जडेजा को बेस्ट फील्डर का मेडल पहनाया। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में भारत के अन्य कई खिलाड़ी भी मौजूद थे। जडेजा को मेडल पहनाते ही सभी खिलाड़ी ताली बजाने लगे। भारत के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा सचमुच कमाल के खिलाड़ी हैं। उन्हें दुनिया का सबसे बेस्ट फील्डर भी कहा जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि उन्हें दुनिया का सबसे बेस्ट फील्डर क्यों कहा जाता है।
संबंधित खबरें
उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
18 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
51 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines