IND vs NZ: न्यूजीलैंड और भारत के बीच नेपियर में तीसरा टी 20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साऊदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाकर आउट हुए।
सिराज ने किया खतरनाक रन आउट
इस मैच में मोहम्मद सिराज ने गेंद और फील्डिंग से जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। घातक गेंदबाजी के अलावा उन्होंने एक शानदार थ्रो भी किया, जिस पर Adam Milne रन आउट हुए। सिराज के इस थ्रो को देख फैंस रविंद्र जडेजा को भी भूल जाएंगे, जो पलक झपकते ही थ्रो करके बल्लेबाजों को आउट कर देते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 3rd T20: बारिश के चलते मैच हुआ टाई, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1594981609736130560?s=20&t=p-nDsvTq8VIiw8LoekMI1g
अर्शदीप सिंह ने मिस की हैट्रिक
दरअसल, अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए पारी का 19वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली, दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने मिचेल और ईश सोढ़ी को आउट कर दिया था। वह अपनी हैट्रिक बॉल फेंक रहे थे, जिसे साउदी ने गली की तरफ खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की फिर दूसरे छोर पर खड़े मिल्ने को मना कर दिया।
सिराज ने एडम मिल्ने को किया रन आउट
जब टिम साउदी ने एडम मिल्ने को रन लेने से मना किया तब तक बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि मिल्ने क्रीज छोड़ चुके थे, यह देखकर सिराज ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर रॉकेट थ्रो किया और गिल्लियां उड़ा दीं। जब फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा तो मिल्ने रन आउट निकले। लिहाजा टीम इंडिया ने विकेट का जश्न मनाया।
अभी पढ़ें – तमीम इकबाल के साथ हुई बेईमानी! अंपायर पर बौखला गया बल्लेबाज, देखें वीडियो
भारत (प्लेइंग इलेवन)
ईशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), लॉकी फर्ग्यूसन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines