IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report: तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. वडोदरा में लड़ाई लड़ने के बावजूद हार का सामना करने के बाद राजकोट में कीवी टीम ने जोरदार पलटवार किया. डेरिल मिचेल और विल यंग की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई.
मिचेल के आगे इंडियन बॉलर्स पूरी तरह से पानी मांगते हुए नजर आए. वहीं, गेंदबाजी में 24 वर्षीय युवा बॉलर क्रिस्टियन क्लार्क का भी जादू सिर चढ़कर बोला था. दूसरी ओर, राजकोट में टीम इंडिया का गेंदबाजी अटैक बेहद साधारण नजर आया था, तो बल्लेबाजी में स्टार प्लेयर्स पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे.
कैसा खेलती है इंदौर की पिच?
सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. इंदौर के इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से बॉल बैट पर आसानी से आती है. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी हैं, जिसकी वजह से यहां पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है. हालांकि, बॉलर्स के लिए यहां रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल
टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11?
इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में एक बदलाव करने पर विचार कर सकती है. दरअसल, दूसरे एकदिवसीय मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया था. हालांकि, नीतीश ना तो बल्ले से कुछ कमाल दिखा सके थे और ना ही उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर आई थी.
नीतीश के बल्ले से 20 रन निकले थे, तो बॉलिंग में उन्हें सिर्फ 2 ओवर का ही स्पेल डालने को मिला था. ऐसे में नीतीश की जगह पर टीम मैनेजमेंट आयुष बदोनी को आजमा सकती है. बदोनी का रिकॉर्ड बतौर फिनिशर कमाल का रहा है. इसके साथ ही वह बीच के ओवरों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट निकालने की काबिलियत भी रखते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बदोनी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
24 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines