Mohammed Siraj Supports Ravindra Jadeja: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें अभी 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में शुमभम गिल की आर्मी हर हाल में अपनी पुरानी गलतियों को सुधारते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. वहीं दूसरी तरफ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का गिरता हुआ फॉर्म टीम इंडिया के लिए टेंशन का सबब बना हुआ है, लेकिन उन्हें अपने ही टीम के खिलाड़ी का साथ मिला है.
जडेजा को मिला सिराज का सपोर्ट
भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मैच से पहले बुरे फॉर्म को लेकर स्ट्रगल कर रहे रवींद्र जडेजा का जोरदार सपोर्ट किया है. सिराज ने ये साफ कर दिया है कि वनडे टीम में वापसी के बाद से बल्ले और गेंद दोनों से खराब परफॉर्मेंस के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को जडेजा पर पूरा भरोसा है. गौरतलब है कि भारतीय ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए आराम दिया गया था, लेकिन वो दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में वापस लौटे थे.
जडेजा का गिरता फॉर्म
रवींद्र जडेजा ने मौजूदा सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले दो वनडे में कोई विकेट नहीं लिया (0/44 और 0/56) और 2 पारियों में सिर्फ 4 और 27 रन बनाए. यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भी, बाएं हाथ के स्पिनर ने घर पर सिर्फ एक विकेट लिया था. सभी डिपार्टमेंट में लगातार नाकामियों के कारण जडेजा की फॉर्म और भारत की वनडे टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर जब टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है.
‘सिर्फ एक विकेट दूर है कमबैक’
हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मैच से पहले, सिराज ने जोर देकर कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्हें भरोसा है कि जडेजा अपनी बेस्ट फॉर्म में लौटने से सिर्फ एक कामयाबी दूर हैं.सिराज ने इंदौर में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि जडेजा की फ़ॉर्म को लेकर कोई चिंता है. ये सिर्फ एक विकेट की बात है. एक बार जब आपको वो सफलता मिल जाएगी, तो आप एक बिल्कुल अलग गेंदबाज देखेंगे.’
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
46 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines