IND vs NZ 2nd T20: टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का दूसरा मैच आज माउंट मॉन्गानुई स्थित बे ओवल मैदान में खेला जाएगा। मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मैच अभी शुरू भी नहीं हुआ है और कई क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स ने पहले से ही अपनी प्लेंइंग 11 का ऐलान कर दिया हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्पीनर रविचंद्रन अश्विन ने भी बताया है कि टीम को किन खिलाड़ियों को खिलाना चाहिए।
ऋषभ पंत और गिल करें ओपनिंग
रविचंद्रन अश्विन द्वारा उनके यू ट्यूब चैनल पर जारी की गई टीम में उन्होंने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ओपनर के रुप में चुना हैं। उनके साथ शुभम गिल को जगह दी गई हैं। अगर पंत ओपनिंग नहीं करते तो वह मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे।
सुर्यकुमार यादव और श्रेयर अय्यर संभालेंगे मिडिल ऑर्डर, संजू सैमसन को नहीं मिली जगह
रविचंद्रन अश्विन द्वारा जारी की गई टीम में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर, चार पर सूर्यकुमार यादव को रखा है। अगर पंत को पारी का आगाज करने का मौका नहीं मिलता तो भारतीय स्पिनर ने उन्हें नंबर 5 पर रखा है। वहीं इसके अलावा अश्विन ने संजू सैमसन को शामिल नहीं किया हैं। अश्विन ने कप्तान हार्दिक पांड्या को 6ठें और दीपक हुड्डा को 7वें नंबर पर रखा है।
भुवनेश्वर कुमार को नहीं दी जगह
अश्विन ने गेंदबाजों के रूप में 8वें नंबर पर हर्षल पटेल, 9वें नंबर पर मोहम्मद सिराज और 10वें नंबर पर अर्शदीप को चुना है। 11वें नंबर पर अश्विन चहल को खेलता देख रहे हैं।
भारत T20I स्कवॉड
हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड टी20 टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
26 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
58 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
58 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines