IND vs NZ: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है। वह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
युजवेंद्र चहल टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 75 मैच में 24.68 औसत से 91 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में 90 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्हें चहल ने आज फिन ऐलेन का विकेट लेकर पछाड़ दिया है।
टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
युजवेंद्र चहल- 91
भुवनेश्वर कुमार- 90
आर अश्विन- 72
जसप्रीत बुमराह- 70
हार्दिक पांड्या- 64
और पढ़िए – सूर्या के लिए सुंदर का त्याग, कंफ्यूजन में रनआउट हो गए वाशिंगटन, देखें वीडियो
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टिम साउदी- 134
शाकिब अल हसन- 128
राशिद खान- 122
इश सोढ़ी-111
लासिथ मलिंगा- 107
और पढ़िए – ईशान किशन ने छोड़ दिया रनआउट का चांस, देखें वीडियो
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड टास जीतकर बैटिंग कर रही है। 8 ओवर का खेल होने तक कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन)- शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines