IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज माउंट मॉन्गानुई स्थित बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया हैं। भारतीय टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई हो लेकिन फिर भी उसकी फैन फॉलोइंग खत्म नहीं हुई है। आज छुट्टी का दिन है और ऐसे में लोगों के साथ साथ कई सेलिब्रिटी भी इस मैच का आंनद ले रहे हैं। इसी कड़ी में सिंधम अजय देवगन भी अपने घर पर मैच का आनंद उठा रहे हैं। जिसका उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।
सूर्यकुमार यादव का शॉट देखकर खुश हुए देवगन
अजय देवगन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में टीवी पर मैच नजर आ रहा हैं और ये भी दिख रहा है कि कैसे सूर्यकुमार यादव एक बेहतरीन शॉट खेलते हैं और पीछे की तरफ चौका मार देते हैं। वहीं इस शॉट को देखकर अजय देवगन की पीछे से ताली बजाने की आवाज आती हैं और वे भी सूर्या की तारीफ करते हैं।
फिल्म दृश्यम 2 में आए नजर
बता दें कि बॉलीवुड के सिंघम हाल ही में दृष्यम 2 में दमदार रोल में नजर आए हैं। उनकी ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई है और बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म ने मात्र 2 दिनों में ही 40 करोड़ की कमाई कर ली हैं। फिल्म पहले रिलीज की गई दृष्यम का दूसरा भाग हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (WK), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (C), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (WK), केन विलियमसन (C), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
40 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines