हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: राजकोट में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report: सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड से राजकोट में भिड़ेगी. पहले वनडे में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से मैदान मारा था.

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report

IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है. सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है. वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा था.

बल्लेबाजी में विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने धांसू प्रदर्शन करके दिखाया था, तो गेंदबाजी में हर्षित राणा और सिराज अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने पहले मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी थी और टीम दूसरे मकाबले में सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

कैसी खेलती है राजकोट की पिच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है. राजकोट में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिसके कारण शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है. हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी बीच के ओवर्स में थोड़ी बहुत मदद मिलती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL से करोड़ों कमाते हैं आयुष बदोनी, टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद जानिए LSG देती है कितनी सैलरी

क्या कहते हैं आंकड़े?

राजकोट के इस मैदान ने अब तक कुल 7 वनडे मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 6 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, सिर्फ एक मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. साफ है कि यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला फायदेमंद साबित होता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में ओस काफी अहम रोल अदा कर सकती है. हालांकि, रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला कर सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया 1-0 से आगे

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है. वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था. न्यूजीलैंड से मिले 301 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया था. विराट शतक से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने 91 गेंदों में 93 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, कप्तान गिल के बल्ले से 56 रन निकले थे. अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 21 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola