IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा मुकाबला कल सुबह यानी 27 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच का इंतजार हर क्रिकेट फैंस को है। टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज में बराबरी करना चाहेगी, लेकिन मैच से पहले एक बुरी खबर है, क्योंकि इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
जानिए कैसा है हेमिल्टन के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो रविवार के दिन न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में बारिश का खतरा है। सुबह के वक्त वहां 20 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि दोपहर में बारिश के आसार बढ़कर 90 फीसदी हो जाएंगे। न्यूजीलैंड के समयानुसार मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिस वक्त मैच शुरू होना है उस वक्त100 फीसदी बारिश की आशंका जताई गई है।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर
टीम इंडिया के लिए दूसरा मैच करो या मरो का मुकाबला है। क्योंकि पहला मैच वह गंवा चुकी है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो यह भारत यह सीरीज नहीं जीत पाएगी, ऐसी स्थिति में टीम इंडिया सिर्फ तीसरा वनडे जीतकर सीरीज ड्रॉ करवा सकेगी।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 2nd ODI: हैमिल्टन में किस टीम का पलड़ा भारी? नतीजे देख हैरान रह जाएंगे आप
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines