IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला सुबह 7 बजे से इडेन पार्क ऑकलैंड में खेला जाना है। शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसे होगी? ये बड़ा सवाल है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 चुनी है।
वसीम जाफर ने अपनी टीम से संजू सैमसन को बाहर रखा है, जबकि उमरान मलिक को टीम में जगह दी है। उन्होंने अपनी टीम में कोई रिस्ट स्पिनर भी नहीं रखा है। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है। वसीम जाफर ने अपनी टीम में शिखर धवन और शुभमन गिल को बतौर ओपनर जगह दी है।
वसीम जाफर ने ट्वीट में लिखा कि ‘इडेन पार्क की बाउंड्री छोटी है, इसलिए वह 4 तेज गेंदबाजों के साथ वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही न्यूजीलैंड के खेमे में 4 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनके खिलाफ सुंदर और हुड्डा प्रभावी साबित होंगे।’
अभी पढ़ें – पिता के नक्शेकदम पर बेटा…धाकड़ बैटर के बेटे ने अपनी पहली पारी में जड़ा शतक
वसीम जाफर ने चुनी संभावित प्लेइंग इलेवन
- शिखर धवन
- शुभमन गिल
- श्रेयस अय्यर
- रिषभ पंत
- सूर्यकुमार यादव
- दीपक हुड्डा
- वाशिंगटन सुंदर
- शार्दूल ठाकुर
- दीपक चाहर
- अर्शदीप सिंह
- उमरान मलिक
भारत की वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।
IND vs NZ ODI Schedule
पहला मैच- 25 नवंबर 2022- सुबह 7 बजे
दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
42 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines