हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NEP: हार्दिक पांड्या को सूझी मस्ती, अंपायर के साथ ये क्या किया?

विज्ञापन
IND vs NEP Hardik Pandya Hugged Umpire Ruchira Palliyaguruge

Hardik Pandya Hugged Umpire Ruchira Palliyaguruge: बारिश ने एशिया कप का मजा किरकिरा किया है। सोमवार को भारत-नेपाल के बीच एशिया कप के 5वें मुकाबले में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बारिश की वजह से मैच दो बार रोका गया, लेकिन फैंस की निराशा को टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दूर करने की कोशिश की। हार्दिक का एक मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

बारिश रुकने पर वापस गए कवर  

हुआ यूं कि मोहम्मद सिराज के 30वां ओवर फेंकने के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। खेल को थोड़ी देर के लिए रोका गया, तभी ग्राउंड्समैन पिच को पानी से बचाने के लिए कवर लेकर मैदान के लिए निकल गए। हालांकि, इससे पहले कि वे पिच तक पहुंच पाते, बारिश रुक गई। इसके बाद वे कवर्स को वापस लेकर चले गए। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने तब तक मैदान नहीं छोड़ा था।

https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1698677373556969969

विज्ञापन

अंपायर रुचिरा को लगाया गले

फिर जैसे ही रवींद्र जडेजा 35वां ओवर फेंकने वाले थे, एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। नेपाल के बल्लेबाज डगआउट की ओर जाने लगे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी वहीं खड़े रहे। इस बार भी बारिश थोड़ी देर के लिए रुक गई। ये देख हार्दिक जोर-जोर से हंसने लगे। उन्होंने अपने पैर पीटने शुरू किए, फिर श्रीलंका के अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे के पास गए और उन्हें कसकर गले लगा लिया। दरअसल, उन्होंने कुछ देर के लिए स्टंप हटा दिए थे, लेकिन तुरंत ही उन्हें वापस अपनी जगह पर रख दिया। हार्दिक और अंपायर के बीच हुए इस मोमेंट ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola