IND vs NED Chinnaswamy Stadium Pitch Report: भारत बनाम नीदरलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का आखिरी लीग मैच अर्थात 45वां मुकाबला 12 नवंबर को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस विश्व कप में अभी तक अभेद रही टीम इंडिया अपना विजय रथ रथ पर सवार रहने के लिए उतरेगी, दूसरी ओर नीदरलैंड की कोशिश भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने की होगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत के लिए ब्रेड एंड बटर मैच
भारत इस मुकाबले को हारे या फिर जीते प्वाइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन भारतीय टीम कभी नहीं चाहेगी की सेमीफाइनल से ठीक पहले का मैच हारकर मनोबल नीचे कर सेमीफाइनल खेले। भारत अभी भी विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है और यह मुकाबला हारने के बाद भी टॉप पर ही रहेगा। भारत में आज दिवाली भी है, ऐसे में भारतीय फैंस क्रिकेट टीम से दिवाली का तोहफा भी मांग रहे हैं। दूसरी ओर फैंस विराट कोहली के बल्ले से शतकों का अर्धशतक मांग रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं बेंगलुरु का मैदान फैंस को दिवाली गिफ्ट देने में टीम का कितना साथ देगी।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025 की तस्वीर हुई साफ! 8 टीमों ने किया क्वालीफाई, 2 हुईं बाहर
कैसा रहेगा पिच का मिजाज
बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम विराट कोहली के लिए काफी खास और काफी मददगार भी है। यह मैदान चेज करने वाली टीम के लिए मददगार होती है। ऐसे में दुनिया को पता है कि कोहली को चेज पसंद है। यह मैदान बल्लेबाजी के लिए बेस्ट माना जाता है, चूंकि इसका ग्राउंड भी छोटा और सपाट है। हालांकि यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी, ऐसे में आज एक बार फिर से भारत के तीनों तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी कहर ढ़ा सकते हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां का औसत स्कोर 262 रन है। इस मैदान पर इस विश्व कप का आखिरी लीग मैच श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसे कीवी टीम ने सिर्फ 23 ओवर में चेज करते हुए अपने नाम कर लिया था।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines