India vs Ireland 2nd T20i: कहते हैं सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आपकी मेहनत आपको एक न एक दिन सफलता के मुकाम पर जरूर लेकर जाती है। अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने इसे साकार कर दिखाया है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले रिंकू को पिछले मैच में बारिश के चलते बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने मैदान पर उतरकर गदर मचा दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
रिंकू ने पांचवें नंबर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 180 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 38 रन कूटे। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया 20 ओवर में 185 रन का बड़ा स्कोर बना सकी। रिंकू की शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
https://twitter.com/BCCI/status/1693318445893644689
इसके बाद प्रजेंटर ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन भाषा की वजह से जसप्रीत बुमराह को उनके ट्रांसलेशन के लिए साथ आना पड़ा। प्रजेंटर ने उनसे इंग्लिश में सवाल पूछे। जिसके जवाब रिंकू ने हिंदी में दिए। बुमराह ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई।
मेरा टाइम टफ रहा
रिंकू से पूछा गया कि आपने ये कैसे किया? इस पर उन्होंने कहा- मैंने पिछले आईपीएल में फिनिशर के तौर पर ऐसा किया है। मेरा लक्ष्य साफ था- लास्ट में जो दो ओवर मिलेंगे, मैं उनका पूरा इस्तेमाल करूंगा। इस दौरान मैं शांत रहा और अपना काम करता गया। रिंकू ने आगे कहा- मैं 10 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। मेरा टाइम टफ रहा है। यहां तक आने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है और खुशी है कि सभी प्रयास सफल हुए हैं। आईपीएल के दौरान भी मैंने मेहनत जारी रखी और इस तरह की पारियां खेलीं। पहले ही मैच में मिल गया मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाकर खुश हूं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines