India vs Germany: भारत और जर्मनी के बीच एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही जर्मनी ने 5-1 से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ भारत का सफर खत्म हो गया और जर्मनी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में जर्मनी का सामना अब स्पेन की टीम से होने वाला है. जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में जीत दर्ज की है.
जर्मनी ने सेमीफाइनल में किया कमाल
टीम इंडिया ने बेल्जियम को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. टीम इंडिया जर्मनी के खिलाफ पहले हाफ से ही मैच में पीछे हो गई. बता दें कि इस टूर्नामेंट को आखिरी बार इंडिया की जूनियर टीम ने साल 2016 में जीता था. उस समय फाइनल मुकाबला लखनऊ में खेला गया था. जर्मनी के लिए लुकास कोसेल ने 2 गोल दागा. वहीं इनका साथ देते हुए टाइटस वेक्स, जोनास वैन गेर्सम और बेन हसबैक ने 1-1 गोल दागा. जिसके कारण ही जर्मनी 5 गोल करने में कामयाब रही. पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी. हाफ टाइम तक ही जर्मनी 3-0 से आगे हो गई थी.
ये भी पढ़ें: MS Dhoni का नया ‘रहस्यमयी’ बंगला: आसमान छूता, दिखेगा सबको, पहुंचेगा कोई नहीं!
दूसरे हाफ में अच्छा खेलने के बाद भी हारा भारत
भारत ने तीसरे क्वार्टर की शानदार शुरुआत की जिससे जर्मनी दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन 40वें मिनट में जर्मनी ने एक गोल और करके मैच भारत की पकड़ से और दूर कर दिया. भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत बेकार रह गई. चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया के लिए अनमोल एक्का ने गोल दागा, लेकिन जर्मनी ने भी 1 गोल और किया. जिसके कारण ही भारत पीछा ही करता रह गया. फाइनल मुकाबला अब 10 दिसंबर को स्पेन और जर्मनी के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत इसी दिन तीसरे स्थान के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ODI खत्म अब T20 की आई बारी, कब और कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले?
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
34 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines