IND vs ENG: भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मुकाबले को शुरू होने में अब 12 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की चर्चा तेज हो गई है। खासकर पहले 3 टेस्ट में फेल हुए करुण नायर की जगह को लेकर भी चर्चा चल रही है। इस बीच प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने हिंट दे दिया है कि क्या करुण नायर मैनचेस्टर टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं?
चौथे टेस्ट में करुण नायर खेलेंगे या नहीं?
लगभग 7 सालों के बाद टेस्ट टीम में करुण नायर की वापसी हुई। घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार नायर ने इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए शानदार दोहरा शतक जड़ा। जिसके कारण ही उन्हें पहले टेस्ट मैच में नंबर 6 पर खेलने का मौका मिला। इस नंबर पर करुण नायर ने अच्छा नहीं किया। जिसके बाद उन्हें दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में नंबर 3 पर मौका दिया गया। जहां पर भी वो प्रभावित करने में सफल नहीं रहे। चौथे टेस्ट मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने करुण नायर की प्लेइंग 11 में जगह को लेकर कहा, ‘पहले मैच में वह अपने नंबर पर बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और हमने उनसे बात की है और वह इसमें सुधार करेंगे।’
नायर पर भरोसा जताना चाहती है मैनेजमेंट
पहले 3 टेस्ट मैच की 6 पारियों में करुण नायर ने 131 रन बनाए हैं। जिसके बाद भी हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल नायर पर भरोसा जताना चाहते हैं। कप्तान गिल ने तो हिंट दे दिया है कि नायर चौथे टेस्ट मैच में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा रहने वाले हैं। ऐसे में युवा साई सुदर्शन को अब इंतजार करना पड़ सकता है। पहले टेस्ट मैच में सुदर्शन ही नंबर 3 पर खेले थे। जिसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। फिलहाल साई को कम से कम एक टेस्ट का इंतजार और करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के ये 5 हथियार मैनचेस्टर में करेंगे टीम इंडिया पर वार! अनुभवी बल्लेबाज बनेगा सबसे बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
कब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
24 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
1 hr agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
1 hr agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
2 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
10 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
10 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
11 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
11 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines