Virat Kohli Replacement India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। पहले टेस्ट मैच से तीन दिन पूर्व टीम इंडिया को एक बड़ा झटका तब लगा जब विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया। अब इसके बाद सबसे बड़ा यह सवाल खड़ा हो गया है कि विराट कोहली बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह कौन टीम इंडिया में शामिल होगा। बीसीसीआई द्वारा अभी हालांकि, रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मौजूदा स्क्वॉड के हिसाब से इस जगह के लिए 2 दावेदार बताए जा रहे हैं।
कौन लेगा विराट कोहली की जगह?
अगर पोजीशन के हिसाब से बात करें तो विराट कोहली की जगह टेस्ट टीम में नंबर 4 है। वह लगातार इसी पोजीशन पर खेलते आए हैं। लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी में टीम के अंदर केएल राहुल ही मात्र ऐसे विकल्प हैं जो विराट की जगह ले सकते हैं। यानी राहुल नंबर 4 पर खेल सकते हैं। वहीं उनका ना होने से यह सवाल खड़ा हो गया है कि टीम के अंदर छठा बल्लेबाज कौन होगा। इस पोजीशन के लिए जंग है केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच।
क्या ध्रुव जुरेल करेंगे डेब्यू?
राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में पहली बार चुना गया है। वह डेब्यू कब कर पाते हैं यह देखना होगा। उन्हें पहले दो टेस्ट की टीम में चुना गया है। अब विराट कोहली के जाने से उनके लिए एक मौका बन गया है। ध्रुव जुरेल या केएस भरत किसी एक को ही टीम में जगह मिल सकती है। मौजूदा इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच जारी मैचों पर नजर डालें तो केएस भरत ने हाल ही में शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। लेकिन अब देखना होगा कि अगर तिलक वर्मा को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं चुना जाता है तो इन दोनों में से ही कोई खिलाड़ी टीम में खेल सकता है।
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत/ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें- ICC ने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान, भारत के 4 खिलाड़ियों को टी20 टीम में मिली जगह
यह भी पढ़ें- BCCI का बड़ा ऐलान, दिग्गज भारतीय को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
13 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
22 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines