IND vs ENG ODI World Cup 2023: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार को खिलाया गया था। लेकिन बीसीसीआई का अनुमान है कि इंग्लैंड के खिलाफ वह वापसी कर सकते हैं। हार्दिक की वापसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने भारतीय टीम को सलाह दी है कि पांड्या को बाहर ही रहने दें। उन्होंने कहा कि पांड्या को वापस लाने की जरूरत नहीं है।
पांड्या को लाने की कोई जरूरत नहीं है- अकरम
बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वापसी कर सकते हैं। इसको लेकर पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने सलाह दी है कि पांड्या को टीम में लाने की कोई जरूरत ही नहीं है। भारतीय टीम मोहम्मद शमी के साथ भी काफी मजबूत टीम है। पांड्या का इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कराकर जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शमी को बाहर रखना सही नहीं है, धर्मशाला में गेंदबाजी के साथ अच्छा प्रदर्शन काफी जरूरी है।
पांड्या को 100 फीसदी ठीक होनें दें
बता दें कि वसीम अकरम ने स्पोर्ट्स कीड़ा से बात करते हुए यह सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीम पांड्या के बिना भी अच्छी लगती है। अगर वह फिट है तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन ऐसा होता है कि शुरुआत में अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन मैच में आपकी मांसपेशियां खिंच सकती हैं। तो उसे 100 प्रतिशत ठीक होने दें और फिर आप उसके साथ खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाई रोक, नहीं कर पाएंगे ‘YJHD’ वाला काम
भारत के लिए अहम मुकाबला
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण पांड्या के साथ-साथ शार्दुल ठाकुर को भी बाहर किया गया था। उन दोनों की जगह सूर्य कुमार यादव और मोहम्मद शमी को लाया गया था। पांड्या के चोटिल होने के बाद भारत को एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज दोनों की आवश्यकता होती है, इसी कारण से भारत ने एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज को खिलाया था। अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो भारत को सेमीफाइनल की टिकट मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines