Aakash Chopra On Joe Root And Stokes : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच रोमांच से भरा रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज 399 रनों का पीछा करते हुए 292 रनों पर ढेर हो गए। जिसके बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट की खराब बल्लेबाजी को हार का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड अगर कही मैच हारी है तो इसमें जो रुट और बेन स्टोक्स की वजह से हारी है। जिसके बाद उन्होंने दोनों को खराब तरीके से आउट होने के लिए धन्यवाद कहा।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। जहां भारत ने इंग्लैंड को 106 से मात दी थी। जैक क्रॉली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि वह 399 रनों का पीछा आसानी से कर लेंगे। लेकिन जैक के आउट होने के बाद पूरी इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है वह दिग्गज खिलाड़ी जिसने इंग्लैंड टीम की हार का जिम्मेदार जो रूट और बेन स्टोक्स को माना है।
जो रूट और स्टोक्स ने अपना विकेट फेंक दिया था
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर दोनों खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की। आकाश चोपड़ा ने जो रूट के खराब शॉट सेलेक्शन पर भी कई सवाल खड़े किए। वहीं बेन स्टोक्स के रन आउट होने पर भी उन्होंने जमकर खिंचाई की। आकाश चोपड़ा ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी में सोचने की आवश्यकता है। अगर जो रूट ने दूसरी पारी में अश्विन की गेंद पर वह खराब शॉट नहीं खेला होता और बेन स्टोक्स भागते वक्त आलस नहीं दिखाते तो विशाखापट्टनम की पिच पर वह 399 रनों का पीछा आसानी से कर लेते। उन्होंने आगे कहा कि इस पिच पर गेंदबाजों के लिए 10 विकेट लेना आसान नहीं था।
ये भी पढ़े- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कोच पर भड़कीं रोहित शर्मा की पत्नी, कप्तानी जाने से हैं नाराज!
हार के लिए किया धन्यवाद
आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड की हार के बाद उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर धन्यवाद भी कहा। आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने हमारा काम आसान कर दिया था। वरना इस पिच पर 10 विकेट लेना आसान नहीं था। रूट को अपने विकेट की कीमत को समझना पड़ेगा। उन्होंने बेन स्टोक्स के रन आउट पर कहा कि वह विकेट के बीच काफी धीरे दौड़ रहे थे। अगर उन्हें इसके लिए आलसी कहा जाए तो बिल्कुल गलत नहीं होगा।
ये भी पढ़े- IND vs ZIM: टी20 सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब से कब तक खेले जाएंगे मुकाबले
दूसरे टेस्ट में बुमराह ने किया था कमाल
भारत के लिए मुश्किल पिच पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की थी। बल्लेबाजी और स्पिन के लिए अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर बुमराह ने पूरे मैच में 9 विकेट चटकाए थे। बुमराह की गेंदों को खेल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल नजर आ रहा था। बता दें कि बुमराह ने पहली पारी में 6 बल्लेबाजों को चलता किया था। वहीं दूसरी पारी में बुमराह ने 3 विकेट झटके थे। जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
18 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
54 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines